ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर हमले से शुरू हो गई भारत-पाकिस्तान की लड़ाई

गुवाहाटी में मैच के बाद होटल लौट रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की बस में किसी ने पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने जैसे ही इस घटना को ट्वीट में शेयर किया तो मानो भारत और पाकिस्तान के बीच सोशल मीडिया पर ही लड़ाई शुरू हो गई। दोनों ही तरफ के फैंस ने एक-दूसरे की जमकर बुराई करते हुए इस घटना की निंदा की।

पाकिस्तानी फैंस ने भारत को दी नसीहत

कई पाकिस्तानी फैंस ने भारतीयों को उग्रवादी बताते हुए उन्हें शर्म करने की नसीहत दी और कई ने भारत को इस घटना के लिए जमकर ताने मारे। कुछ इससे भी आगे निकल गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।

भारतीय फैंस ने याद दिलाई श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमले की घटना

जब पाकिस्तानी फैंस ने भारतीयों को उग्रवादी बताते हुए ट्वीट किए तो भारतीय फैंस भी पीछे नहीं रहे और पाकिस्तानियों को उन्होंने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर वर्ष 2008 में लाहौर में हुए आतंकी हमले की याद दिला दी। इसके बाद तो दोनों ही तरफ के फैंस में जमकर अपशब्द और एक-दूसरे को नीचा दिखाने वाले कमेंट्स में जमकर सोशल मीडिया पर ही महालड़ाई सरीखा माहौल बन गया।

कुछ फैंस ने सही मायने घटना की निंदा भी की

हालांकि इन सिरफिरे फैंस के बीच कुछ ऐसे भी फैंस थे, जिन्होंने सही मायने में इस घटना की निंदा करते हुए इसे बेहद गलत बताया और ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से पूरे भारत के क्रिकेट प्रेमियों की तरफ से माफी मांगी। लेकिन इतना तय है कि ये मामला बहुत तूल पकड़ने है।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट