फीफा द्वारा पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन पर प्रतिबंध

FIFA Building by albinfo via Wikimedia Commons

"अनुचित तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप" के कारण तत्काल प्रभाव से फीफा द्वारा पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन (पीएफएफ) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन की राष्ट्रीय और क्लब टीमें निलंबन जारी रहने तक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के हकदार नहीं होंगी। विश्व शासी निकाय यह ने बुधवार को कहा हैं।

फैसला सालेह हयात के 2015 में फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में चुनाव और वोट-हेराफेरी  के आरोपों के बाद पाकिस्तान को खेल से रोक दिया गया।

वोट-हेराफेरी मुद्दे को ठीक करने के लिए, उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त एक व्यवस्थापक ने पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन का संचालन किया। लेकिन यह कदम राजनीतिक हस्तक्षेप के संबंध में फीफा विधियों के उल्लंघन में आया।

"फीफा काउंसिल के ब्यूरो ने इस तथ्य के परिणाम के रूप में यह निर्णय ले लिया है कि पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन के कार्यालयों और उसके खाते अदालत द्वारा नियुक्त व्यवस्थापक के नियंत्रण में रहते हैं, जो स्वतंत्र रूप नहीं है। फीफा संहिता के अनुसार कोई भी फुटबॉल फेडरेशन का संचालन किसी तीसरे पक्ष से प्रभावित नहीं होना चाहिए।, " फीफा ने एक बयान में कहा है।

अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन के कार्यालयों और उसके खाते अदालत द्वारा नियुक्त व्यवस्थापक के नियंत्रण से हटकर दोबारा फेडरेशन के नियंत्रण मे आने तक यह निलंबन जारी रहेगा। 

टिप्पणियाँ